आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना सिधारी
आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा चलाये जा रहे जनपद मे चोरों, वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अभियान व अवैध शराब माफियो की गिरफ्तारी व सघन चैकिंग/वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देश पर उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह के रात्रि गश्त डियुटी संदिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित अभियुक्त में थाने से रवाना होकर नरौली तिराहा पर चेकिंग की जा रही थी तो जरिये मुखबीर सुचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर दो ब्यक्ति रेलवे स्टेशन आजमगढ की तरफ से आ रहे है वह मोटरसाइकिल चोरी की है । मुखबीर खास की सुचना पर अभियुक्तगण 1. मृत्युन्जय शुक्ला पुत्र रमेश शुक्ला उम्र 28 वर्ष निवासी उमरी थाना गौराबादशाहपुर जिला जौनपुर व 2. जयतुन्जय शुक्ला पुत्र रमेश शुक्ला उम्र 26 वर्ष निवासी उमरी थाना गौराबादशाहपुर जिला जौनपुर को समय 22.05 बजे गिरफ्तार किय गया जिनके कब्जे से चोरी की मोटरसाईकिल जिसकी नम्बर प्लेट पर UP54C0485 चेसिस नं0 MBLJA05EKC9K23830 इंजन नं0 JA05ECC 9K23301 बरामद हुआ । अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ पर बता रहे है कि हम दोनों भाई हैं हम दोनों भाई मिलकर थाना नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर में गाड़ी का खरीद फरोक्त करके नम्बर प्लेट बदलकर अतुल सिंह पुत्र लालजी सिंह निवासी कस्बा सिधारी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ के यहां छिपा दिया करते थे। फिर हम तीनों उसको बेचकर उसमें जो पैसा मिलता था उसमें से आधा पैसा अतुल सिंह उपरोक्त को दे दिया करते थे। हम दोनों भाईयों के अलावा अतुल सिंह उपरोक्त भी हम लोग के इस तरह के कार्यों में पूर्ण रूप से सहयोग करता था व सम्मिलित रहता था। मैं वहां पर अपना नाम मृत्युन्जय झां के नाम से इस तरह का कार्य करता था लेकिन मेरा वास्तविक नाम मृत्युन्जय शुक्ला ही है । साहब हम लोग थाना नोएडा से अर्टिगा गाड़ी को हेरा फेरी करके लाकर अतुल सिंह पुत्र लालजी सिंह उपरोक्त को दिये हैं जो उन्ही के पास है। वह अक्सर हम लोगों द्वारा दिये गये गाड़ियों का नम्बर प्लेट बदलकर चलाते हैं या बेच देते हैं । बेचकर जो पैसा प्राप्त होता है उसे तीनों लोग मिलकर बांट लेते हैं।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 233/2021 धारा 411/420/467/468/471 IPC
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 0753/21 धारा 406,420,34 IPC थाना सेक्टर 58 नोएडा (गौतम बुद्ध नगर)
2. मु0अ0सं0 233/2021 धारा 411/420/467/468/471 IPC थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. मृत्युन्जय शुक्ला पुत्र रमेश शुक्ला उम्र 28 वर्ष निवासी उमरी थाना गौराबादशाहपुर जिला जौनपुर
2. जयतुन्जय शुक्ला पुत्र रमेश शुक्ला उम्र 26 वर्ष निवासी उमरी थाना गौराबादशाहपुर जिला जौनपुर
बरामदगी
1. एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल UP54C0485 चेसिस नं0 MBLJA05EKC9K23830 इंजन नं0 JA05ECC 9K23301
*गिरफ्तार /बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण*
1- प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना सिधारी आजमगढ़
2- उ0नि0 जितेन्द्र सिंह थाना सिधारी आजमगढ़
3- का0 अभय सिंह थाना सिधारी आजमगढ़
4- का0 सुरेन्द्र कुमार थाना सिधारी आजमगढ़