आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: जिले के जीयनपुर कोतवाली के जमीन हरखोरी में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित हो गई। पिकअप ने रोड किनारे जा रही महिला को चपेट में लेते हुए एक घर व बगल में दुकान में घुस गई।गंभीर रूप से जख्मी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोरखपुर मार्ग पर आज सुबह आजमगढ़ की ओर से आ रही पिकअप का चालक अचानक से नियंत्रण गाड़ी से को बैठा। एक महिला अपने घर से राशन लेने निकली थी जो बुरी तरह से चपेट में आई।तेज आवाज के साथ गाड़ी रोड किनारे सुभाष यादव के घर में घुस गई। घर में बंधे मवेशियों को चपेट में लेते हुए बाहर में एक दुकान में भी जा घुसी। जब तक लोग कुछ समझ पाते ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची जीयनपुर थाने की पुलिस जांच में जुटी है।