आज़मगढ़।
रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा
आज़मगढ़: जिले के हरबंशपुर मोहल्ले के विश्वकर्मा मंदिर के सामने द अवेंजर्स फिटनेस क्लब जिम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राम सिंह व रंभा सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर पत्रकारों से हुई बातचीत में जिम के मालिक आदित्य सिंह ने बताया कि- हमारे जिम में सारी मशीनें अमेरिकन है हमारे जिम में कैंटीन की सुविधा भी उपलब्ध है कैंटीन में प्रमुख रूप से वजन बढ़ाने और घटाने की सुविधा के सारे खाने पीने की समान उपलब्ध है पूरे आजमगढ़ जिले में इस तरह की आधुनिक सुविधाओं से लैस अभी कोई जिम नहीं थी। मेरा सपना था कि आजमगढ़ में महानगरों की तरह सुविधाओं को लाया जाए जो आज हमने पूरा किया इस जिम में अनुभवी ट्रेनर की व्यवस्था की गई है। जिनकी देखरेख में फिटनेस के सारे बारीकियों के बारे में बताया। व सीख लाया जाएगा।
इस मौके पर कामिल, राहुल, उज्जवल, दीपक, अमित, वरुण, सिन्नी, आदित्य राज, मनोज यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
अनियंत्रित हुई पिकअप दुकान में घुसी, महिला जख्मी, बड़ा हादसा होने से बाल बाल बचा, ड्राइवर फरार।
आजमगढ़: जिले के जीयनपुर कोतवाली के जमीन हरखोरी में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित हो गई। पिकअप ने रोड किनारे जा रही महिला को चपेट में लेते हुए एक घर व बगल में दुकान में घुस गई। गंभीर रूप से जख्मी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोरखपुर मार्ग पर आज सुबह आजमगढ़ की ओर से आ रही पिकअप का चालक अचानक से नियंत्रण गाड़ी से को बैठा। एक महिला अपने घर से राशन लेने निकली थी जो बुरी तरह से चपेट में आई। तेज आवाज के साथ गाड़ी रोड किनारे सुभाष यादव के घर में घुस गई। घर में बंधे मवेशियों को चपेट में लेते हुए बाहर में एक दुकान में भी जा घुसी। जब तक लोग कुछ समझ पाते ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची जीयनपुर थाने की पुलिस जांच में जुटी है।