Breaking News

9 अक्टूबर से श्री रामलीला समिति अठनारू द्वारा शुरू होगा भव्य रामलीला मंचन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी होगा भव्य आयोजन।

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के इसरहा गांव के समीप छोटी सरयू नदी किनारे श्री रामलीला समिति अठनारू द्वारा हर साल मंचन बहुत ही रोचक तरीके से किया जाता है। इस वर्ष भी 9 अक्टूबर से रामलीला का मंचन शुरू हो जाएगा। रामलीला समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि अभी से रामलीला के पात्र पूरी तन्मयता के साथ अपने अपने रोल की तैयारी शुरू कर दिए हैं। अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने यह भी बताया कि यहां के रामलीला की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पुरानी सरयू नदी के किनारे यह रामलीला की जाती है। दूसरी चीज यह है कि जिस दिन राम केवट संवाद होता है। उस दिन का नजारा ही कुछ अलग होता है राम केवट संवाद के दिन बहुत दूर-दूर से लोग यहां रामलीला देखने आते हैं। हजारों की भीड़ उस दिन उमड़ पड़ती है। क्योंकि यहां राम केवट संवाद का सजीव चित्रण किया जाता है। बगल में ही इसरहा गांव के केवट लोग अपनी नाव को लेकर पुरानी सरयू नदी में आ जाते हैं। और विधिवत भगवान राम लक्ष्मण और सीता मैया को नदी उस पार कराते हैं। यह सजीव चित्रण का दृश्य दिखाया जाता है। जिसको देखने के लिए काफी संख्या में लोग आते हैं।
रामलीला समिति में प्रमुख रूप से अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जगपति साहनी, प्रबंधक नरसिंह यादव, उपाध्यक्ष धीरज राजभर, संयोजक हेमंत तिवारी, सलाहकार श्रवण कुमार तिवारी, संचालक श्री नारायण साहनी, निरीक्षण एवं देखरेख मंत्री अमित साहनी, अंगद सैनी तथा सभी अभिनय कलाकार आदि लोग हैं। संगीतकार राम लखन साहनी है, महामंत्री सुरेश साहनी, मंत्री झिनकु राजभर, संगठन मंत्री दुगराज राजभर, प्रचार मंत्री लालमनी सोनकर, सहयोग शंभू साहनी आदि लोग रामलीला को सफल बनाने में पूरी तन्मयता के साथ लगे हुए।

और नया पुराने