Breaking News

जहानागंज: दुष्कर्म के मामले का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 थाना जहानागंज

आज़मगढ़:  दिनांक 14.7.2021 को रविज्योति कुमार सिंह पुत्र  कालिका सिह साधरवारा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ के लिखित सूचना पर मु0अ0सं0 159/2021 धारा 363 भादवि बनाम मो0 लुकमान पुत्र मो0 लुकमान ग्राम बरहतीर जगदीशपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ के  पंजीकृत किया गया । दौराने विवेचना अभियुक्त मो0 मोनिश पुत्र नौशाद अहमद ग्राम बरहतीर जगदीशपुर (कस्बा जहानागंज) थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया व विवेचना से मुकदमा उक्त मे धारा 366/376/368/120बी भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट की बढोतरी की गयी । 
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह के आदेश के अनुपालन मे व पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में वाछ्ति,वारण्टी,ईनामिया की गिरफ्तारी विषयक चलाये गये अभियान के क्रम में उ0नि0 श्री घनश्याम यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 159/2021  धारा 363/366/376/368/120बी भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त मो0 मोनिश पुत्र नौशाद अहमद ग्राम बरहतीर जगदीशपुर (कस्बा जहानागंज) थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को समय करीब 12.35 बजे ब्लाक तिराहा कस्बा जहानागंज जनपद आजमगढ़ से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

मो0 मोनिश पुत्र नौशाद अहमद ग्राम बरहतीर जगदीशपुर (कस्बा जहानागंज) थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 159/2021  धारा 363/366/376/368/120बी भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण

1-उ0नि0  घनश्याम यादव थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।
2.का0 पवन सिह थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।
3-का0 दीपक सिंह थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने