आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-तरवां
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित अभियुक्त/वारण्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में न अपर पुलिस अधीक्षक नगर होदय जनपद आजमगढ श्री पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री मनोज कुमार रघुवंशी के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 09.09.2021 को प्रभारी निरीक्षक तरवां श्री स्वतंत्र कुमार सिंह मय फोर्स के साथ वांछित,वारंटी एवं ईनामिया की गिरफ्तारी हेतु भ्रमण करते हुए चौकी रासेपर मौजूद थे उसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 11/2020 धारा 302/34 भादवि थाना तरवां जनपद आजमगढ़ से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामानन्द सिंह पुत्र स्व. जितेन्द्र सिंह निवासी नदवां थाना तरवां जनपद आजमगढ़ को कस्बा रासेपुर तिराहे से समय करीब 11.35 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को उसके अपराध से बोध कराकर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 11/2020 धारा 302/34 भादवि थाना तरवां जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
रामानन्द सिंह पुत्र स्व. जितेन्द्र सिंह सा. नदवां थाना तरवां जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक तरवां श्री स्वतंत्र कुमार सिंह मय हमराह थाना तरवां जनपद आजमगढ ।
