आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना मुबारकपुर
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक- 25.09.2021 को उपरोक्त अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा स0पु0अ0 / क्षेत्राधिकारी सदर अभिजित आर. शंकर के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर एस0पी0 सिंह के नेतृत्व में जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि दो अदद वाहन क्रमशः स्कोर्पियो व वैगनआर से हरियाणा निर्मित अग्रेजी शराब हरियाणा से आजमगढ़ होते हुए बिहार जाने वाली है इस सूचना पर क्षेत्र में लगे पुलिस बल की टीम गठित कर वेलकम ढाबा के ग्राम जमुड़ी के पास आजमगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनो की चेकिंग करने लगे कि समय लगभग प्रातः 05.00 बजे चेकिंग स्थल से करीब 50 - 100 मीटर पहले दोनो वाहन रूक गये शंका होने पर वाहन की तरफ पुलिस बल के बढ़ने पर दोनो वाहनो में बैठे व्यक्ति वाहन का गेट खोलकर हल्के अन्धेरे का फायदा उठाकर गांव की तरफ भाग गये, वाहनो की तलाशी ली गयी तो वाहन स्कोर्पियो नं0 UP - 32BP – 4042 से 260 बोतल 180 ML का 80 बोतल 375 ML का, 110 बोतल 750 ML का कुल 450 बोतल तथा गाडी न0 UP - 14AM - 0730 वैगनआर से 210 बोतल 180 MLका, 50 बोतल 375 MLका, 70 बोतल 750 ML का IMPERIAL BLUE हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण
1. मु0अ0सं0 – 191/2021 धारा 60,63,72 Ex. Act. थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
बरामदगी का विवरण
1. 750 ML की 180 बोटल, 375 ML की 130 बोटल, 180 ML की 470 बोटल, कुल 780 बोटल IMPERIAL BLUE हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब, किमत लगभग 2 लाख 50 हजार
2. एक अदद स्कार्पियो नं0 UP - 32BP – 4042
3. एक अदद वैगनआर नं0 UP - 14AM - 0730
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण
1. उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्र, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़ मय हमराह फोर्स
2. उ0नि0 शंकर कुमार यादव, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़ मय हमराह फोर्स
3. उ0नि0 नौमी प्रसाद, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़

