Breaking News

सगड़ी विधानसभा से पूर्व भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह ने भाजपा का साढ़े चार साल का विकास का रिपोर्ट कार्ड किया प्रस्तुत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: भाजपा का साढ़े चार साल का विकास का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए सगड़ी के पूर्व भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह ने जीयनपुर स्थित एक मैरिज हाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल में डेढ़ साल तो  कोरोना की बीमारी से लड़ते हुए निकल गया। बचा जो समय 3 साल का उसमें सपा और बसपा सरकार की तुलना में काफी विकास का कार्य श्री योगी की सरकार ने किया। जल्द ही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की सौगात आजमगढ़ वआसपास के जिलों को मिलेगा। विश्वविद्यालय की स्थापना का कार्य किया जाएगा। अपराधियों पर बुलडोजर चलाने का काम योगी की सरकार ने किया नहीं तो इसी आजमगढ़ के जिले में एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक अपराधियों का बोलबाला रहता था। जहां तक सवाल है अयोध्या में मंदिर निर्माण का वह भी सरकार ने पूरा किया। काशी में भी कारीडोर बनाया। सगड़ी की बात की जाए तो जीयनपुर  से अजमतगढ़ ब्लॉक तक का चौड़ीकरण सड़कों के मामले में हुआ। रजादेपुर से हरैया ब्लाक तक चौड़ीकरण हुआ।पूरे प्रदेश में ब्लाक मुख्यालय को चौड़ी सड़क से जोड़ने का कार्य प्रदेश सरकार ने किया। लाटघाट से रौनापार सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है ।बिलरियागंज से रौनापार का मार्ग चौड़ीकरण को प्रस्तावित है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट का निर्माण की इसी सरकार में हुआ। वहां पर ऑक्सीजन उपकरण लगाने का कार्य हुआ। सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार बंद हुआ ।सत्ताधारी दल का विधायक व सांसद न होने के बावजूद भी जिले में खूब विकास हुआ। यहां तक की मुख्यमंत्री योगी लगभग पांच-छह बार आजमगढ़ आ चुके हैं । यहां की एमपी अखिलेश यादव का पता ही नहीं चलता ।इन के लापता होने का पोस्टर अक्सर लगाया जाता है। जहां तक बाढ़ की विभीषिका का सवाल है तो योगी जी को पिछले साल आकर बाढ़ की मानिटरिंग किए और देखभाल किए ।अक्सर ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रिंग बाँध,ठोकर, नोज आदि का जब भी निर्माण कराना होता है जो सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर कराया।लाटघाट में आग के लिए फायर स्टेशन बनाया।जो देवारा वासियों के आगे लाभप्रद साबित होगा। बिजली सुविधा दुरुस्त किया। इस तरीके से भ्रष्टाचार मुक्त करते हुए प्रदेश सरकार दिनोंदिन विकास का कार्य करती जा रही है। इस अवसर पर चंद्रशेखर सिंह, तारकेश्वर ओझा, विजय पटेल, जयप्रकाश सिंह, संघ के खंड कार्यवाह मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने