आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है। आज सगड़ी तहसील मुख्यालय के बगल में जूनियर हाई स्कूल विद्यालय के प्रांगण में खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद ने पचासों सफाई कर्मियों को लगाकर विद्यालय और आसपास की साफ सफाई कराई वही अलीपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने भी साफ सफाई में सहयोग करते हुए मैदान में उगे घास फूस को साफ कराया।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हेलीपैड बनाये जाने के लिए भी मैदान की नाप की गई। सीएम के दौरे को लेकर के इसके पहले चिन्हित स्थान पर जिलाधिकारी कमिश्नर डीआईजी भी निरीक्षण कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हेलीपैड बनाये जाने के लिए भी मैदान की नाप की गई। सीएम के दौरे को लेकर के इसके पहले चिन्हित स्थान पर जिलाधिकारी कमिश्नर डीआईजी भी निरीक्षण कर चुके हैं।
इसी के साथ ही मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर सरकारी कार्यालयों की साफ-सफाई व रंगाई पुताई भी शुरू कर दी गई है।