Breaking News

राबिया सैफी को न्याय दिलाने के लिए भीम आर्मी ने निकाला कैंडल मार्च।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट विशाल कुमार

अतरौलिया:आजमगढ़ ।भीम आर्मी के तत्वाधान में तहसील बूढ़नपुर के बूढ़नपुर  चौक से भीम आर्मी के विधानसभा अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में बहन राबिया सैफी की याद में कैंडल मार्च निकाला गया । मार्च में भीम आर्मी के सभी कार्यकता व पदाधिकारी एवं भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कैंडल मार्च बूढ़नपुर चौक से भीलमपुर गांव होते हुए भीलमपुर छपरा स्थित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क तक गया ।भीम आर्मी के कार्यकर्ता अपने हाथ में कैंडल और बहन राबिया सैफी का फोटो लेकर जुलूस के रूप में चलते रहे ।केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग किया कि बहन राबिया सैफी के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए,जिससे बहन राबिया सैफी के परिवार को न्याय मिल सके। 
कैंडल मार्च में विधानसभा अध्यक्ष आनंद कुमार ,सुनील कुमार ,शिव प्रकाश कुमार, प्रिंस कुमार, पंकज कुमार, विजेंद्र कुमार ,भूपेंद्र कुमार  मीडिया प्रभारी विशाल कुमार महासचिव मिन्टू आज़ाद सरवन कुमार दीपक कुमार ,जितेंद्र कुमार, रवि कुमार, शमीम अहमद सहित भीम आर्मी के तमाम साथी मौजूद रहे।

और नया पुराने