आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 26 अक्टूबर-- अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र सिंह ने अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0 द्वारा मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद मुख्यालय के किसी बड़े कॉलेज में किये जाने के निर्देश दिये गये है।
उन्होने बताया कि जनपद मुख्ययालय स्थित शिब्ली महाविद्यालय में दिनांक 01 नवम्बर 2021 को प्रातः 11ः00 बजे जिलाधिकारी द्वारा मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जायेगा। उक्त के अतिरिक्ति जनपद के अन्य कॉलेजों में अपने अधीनस्थ कार्यरत सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं मतदान स्थल पर सम्बन्धित बीएलओ द्वारा शुभारम्भ कराये जाने हेतु सभी सम्बन्धित को निर्देशित कर कार्यवाही सुनिश्चित कराये।
