आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 26 अक्टूबर-- महिला कल्याण विभाग के तत्वाधान में विकास खण्ड मुहम्मदपुर में ‘‘मिशन शक्ति -3.0’’ के अन्तर्गत स्वालम्बन कैम्प का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग की शिवाली त्रिपाठी ने बताया कि महिलाओं के लिए सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं (पति की मृत्युपरान्त निराश्रित/विधवा महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, शादी अनुदान योजना, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाद योजना, दहेज से पीड़ित महिलाओं का कानूनी व आर्थिक सहायता योजना, पति के मृत्युपरान्त निराश्रित महिलाओं के पुत्रियों के विवाह हेतु अनुदान, उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) आदि) संचालित की गयी हैं, उसका लाभ उठायें एवं अपने आस-पास की महिलाओं को भी जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करें।
उन्होंने बताया कि 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 एम्बूलेंस सेवाएं एवं 108 एंबुलेंस सेवाएं महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए हैं।
उन्होने बताया कि कन्या सुमंगला योजना प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही है, इसका उद्देश्य कन्या भू्रण हत्या को समाप्त करना, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह की कू-प्रथा को रोकना, बालिका के स्वास्थ्य व शिक्षा को प्रोत्साहन देना और उन्हें स्वावलम्बी बनाना है। इस योजनान्तर्गत 06 श्रेणियों में लाभार्थियों को लाभ दिया जाता है, जिसमें प्रथम श्रेणी के अन्तर्गत बालिका के जन्म होने पर 2000 रू0, द्वितीय श्रेणी में बालिका के एक वर्ष तक के पूर्ण टीकाकरण के उपरान्त 1000 रू0, तृतीय श्रेणी में कक्षा 1 में बालिका के प्रवेश करने पर 2000 रू0, चतूर्थ श्रेणी में कक्षा 6 में बालिका के प्रवेश करने पर 2000 रू0, पंचम श्रेणी में कक्षा 9 में बालिका के प्रवेश करने पर 3000 रू0 एवं 6वीं श्रेणी में ऐसी बालिकाएं जिन्होने कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करके स्नातक-डिग्री या कम से कम दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया हो 5000 रु0 दिया जाता है। योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी उ0प्र0 का निवासी हो, स्थायी निवास प्रमाण पत्र उसके पास हो, लाभार्थी के परिवारिक वार्षिक आय अधिकतम 3 लाख रू0 हो, किसी परिवार की अधिकतम दो ही बच्चियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग की श्रीमती अनीता यादव एवं महिलाएं उपस्थित रहे।

