आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 26 अक्टूबर-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पुनरीक्षण पूर्व एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की विभिन्न गतिविधियों के सम्बन्ध में जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी।
जिलाधिकारी ने बताया कि सम्भाजन के उपरान्त नये मतदेय स्थलों के अनुसार एकीकृत निर्वाचक नामावली तैयार की गयी है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 01 नवम्बर 2021 को होगा। उन्होने कहा कि प्रकाशन अवधि 01 नवम्बर 2021 से 30 नवम्बर 2021 तक होगी तथा विशेष अभियान की तिथियां 07, 13, 21 एवं 28 नवम्बर, 2021 है। जिलाधिकारी ने कहा कि पुनरीक्षण अवधि में बीएलओ डोर-टू-डोर सत्यापन का कार्य करेगें तथा पदाभिहित अधिकारी मतदान केन्द्रों पर रहेगें। विशेष अभियान की तिथियों में बीएलओ मतदान केन्द्र पर उपलब्ध रहेगें। उन्होने कहा कि बल्क में दावे/आपत्तियां न उपलब्ध करायी जाय।
जिलाधिकारी ने सभी जन प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि जनपद के समस्त विधान सभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का एक-एक सेट आपको 01 नवम्बर 2021 को निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। इसी के साथ ही सभी विधान सभा क्षेत्रों के बीएलओ की सूची भी आपको दिनांक 01 नवम्बर 2021 तक उपलब्ध करा दी जायेगी।
जिलाधिकारी ने सभी जन प्रतिनिधियों से अपेक्षा किया कि अपने-अपने बूथ लेविल ऐजण्ट की नियुक्ति कर सूचना उपलब्ध करा दें। उन्होने बताया कि जनपद का जेण्डर रेशियों 1017 के सापेक्ष 862 है, कृपया युवा एवं महिलाओं के नाम निर्वाचक नामावली में पंजीकृत कराये जाने पर विशेष जोर देते हुए चिन्हांकन एवं पंजीकृत कराने में सहयोग करें। उन्होने कहा कि ईवीएम एवं वीवी पैट की फर्स्ट लेबिल चेकिंग का कार्य बीईएल बंगलौर के इंजीनियर द्वारा भारतीय खाद्य निगम बेलइसा, आजमगढ़ में किया जा रहा है, समस्त जन प्रतिनिधियों से अपेक्षा है की अपना प्रतिनिधि अवश्य भेजें। उन्होने कहा कि वोटर हेल्पलाइन ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करें।
इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी हरि शंकर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

