आज़मगढ़।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
गोला फेंक में निलेश यादव चमके।
आज़मगढ़। बुढ़नपुर के उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड कोयलसा के प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने बताया कि खेल से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा का विकास होता है खेल से ही लोग एक दूसरे का मनोरंजन भी करते है जिसमें विकास खंड कोयलसा के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मैच में बालिका वर्ग से 100 मीटर की दौड़ में सकीना बानो को प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान मुस्कान और तृतीय स्थान पर सुप्रिया पटेल रही। वहीं बालिका वर्ग में 200 मीटर की दौड़ में सकीना बानो प्रथम द्वितीय रिंकी वर्मा तृतीय स्थान पर मुस्कान रही 800 मीटर दौड़ में किरण वर्मा प्रथम स्मृति वर्मा द्वितीय प्रीति प्रजापति तृतीय स्थान हासिल किया बालक वर्ग में 3000 मीटर दौड़ में मेराज ने प्रथम स्थान हासिल किया। वही गोला प्रक्षेपण में नीलेश यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 9:00 बजे किया गया। कार्यक्रम का समापन शाम 4:00 बजे के करीब समापन किया गया।
समापन के मुख्य अतिथि बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष जय नाथ सिंह ने किया उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि खेल से खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल होता है आज के समय में खेल में अपार संभावनाएं हैं इसलिए देश व प्रदेश की सरकार खेल के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं बनाकर खिलाड़ियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है अध्यक्षता कर रहे जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने कहा कि निश्चय ही एक सफल प्रयास है जो ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं खेल के अभाव में दब जा रही थी सरकार उन ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को खेल के माध्यम से पुन रोजगार के अवसर प्रदान करने का एक सुनहरा मौका प्रदान कर रही है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के युवा खेल में अपना प्रतिभाग करके अपना भविष्य उज्जवल कर सकते हैं कार्यक्रम के आयोजक बी ई ओ अनीश मौर्य ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर सभी विकास खंडों पर इस तरह के खेलों का आयोजन किया जा रहा है किसी भी उम्र के लोग प्रतिभाग कर के अपने जीवन को उज्जवल बना सकते हैं साथ ही स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी यह बड़ा ही सराहनीय कार्य है मुनीर अहमद महिंदर हरिश्चंद्र जेपी मिश्रा बलवंत निषाद चंद्र देव भारती देवानंद गिरी अरविंद कुमार सिंह धीरेंद्र सिंह देवेंद्र सिंह बृजेश वर्मा दिवाकर मौर्य सहित अनेक खिलाड़ी मौजूद रहे।
