आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। सगड़ी विधानसभा के पूर्व विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष आजमगढ़ स्वर्गीय राम जनम यादव की तेरहवीं पुण्य तिथि का आयोजन उनके भतीजे जिला पंचायत सदस्य सुर्यनाथ यादव द्वारा आज अपने आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महुला जिला पंचायत सदस्य उनके भतीजे सूर्यनाथ यादव ने कहा कि आज इस राजनितिक परिवेश मे सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव की सरकार बने और उनके सपने साकार हो। वह समाजवादी विचारक थे। समाजवादी विचारक के रूप में उन्होंने हमेशा काम किया है।
रामायन यादव ने कहा कि शुरू से ही समाज सेवा की ललक उनकी बनी रही। उन्होंने अपनी रेलवे की नौकरी छोड़कर समाज सेवा में लगे। रामसुंदर पांडे के सानिध्य में पंचायत का चुनाव लड़े और पहले प्रयास में सन 1971 में ग्राम पंचायत अध्यक्ष चुने गए। 1972 में अजमतगढ ब्लाक प्रमुख चुने गये। रामसुंदर पांडे के सानिध्य में रहते हुए 1974 में विधानसभा का चुनाव लड़े उस समय सोशल पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतर थे कुछ ही मतो से हार गये। 1975 के इमरजेंसी मे जेल भी गए थे। आपातकाल समाप्त होने के बाद 1970 मे आम चुनाव हुआ। जिसमें जनता पार्टी से चुनाव लड़े और सगड़ी विधानसभा सदस्य चुने गए। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के सानिध्य में उनके साथ साये की तरह बने रहे। राम जनम यादव फिर 1985 में दलित मजदूर किसान पार्टी से विधानसभा का चुनाव लड़े और विजयी हुए। राम जनम यादव मुलायम सिंह यादव के विश्वासपात्र रहे। वह लोकदल, जनता दल, समाजवादी जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर आसीन रहे। 1994 में जिला पंचायत अध्यक्ष आजमगढ़ हुए। 26 अक्टूबर 2008 को उनकी मृत्यु हुई।
इसके बाद से उनके भतीजे सूर्य नाथ यादव 'सूरज' ने राजनीतिक बिरासत संभाली और महुला जिला पंचायत के सदस्य पर कई वार चुनाव जीते।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार ने कहा कि चेयरमैन साहब एक समाजवादी विचारक थे। गरीब अमीर किसान मजदूर की हर संभव मदद करते थे वह इमरजेंसी में जेल भी गए।
श्रद्धांजलि सभा को परमहंस पटेल पूर्व प्रधान, मुस्तकीम प्रधान रामानंद यादव, नारायण यादव, हरिश्चंद्र, शिवकुमार गौतम, उमेश यादव, राम समुझ यादव आदि ने संबोधित किया और समाजवादी विचारक राम जनम यादव के जीवन पर चर्चा की। आज की राजनीतिक परिवेश में मंहगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी शोषण चरम पर है। इसे निजात पाने के लिए राम जनम यादव के विचार के साथ चलकर समाजवादी सरकार बनाएं। मजदूर किसान गरीब व्यापारी को न्याय मिल सके । श्रद्धांजलि सभा में सभी लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया।


