Breaking News

छात्र/छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन किया जा सकता है, जिसकी अन्तिम तिथि 11 अक्टूबर 2021 है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 08 अक्टूबर-- जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनपद आजमगढ़ के पूर्वदशम शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि पूर्वदशम संस्था जो 02 वर्ष से छात्रवृत्ति हेतु आवेदन न करने वाले संस्थानों को निदेशालय स्तर से ब्लाक किया गया था, उसे अनब्लाक कर दिया गया है। जिसमें छात्र/छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन किया जा सकता है, जिसकी अन्तिम तिथि 11 अक्टूबर 2021 है। 
उन्होने जनपद के समस्त संस्थाओं को सूचित किया है कि जो पूर्वदशम संस्था (कक्षा 09-10) ब्लाक थे, वे संस्थाएं अनब्लाक हो गये है। संस्थायें प्रत्यावेदन के साथ संस्था का अभिलेख संलग्न कर जिला समाज कल्याण अधिकारी, कार्यालय से पासवर्ड प्राप्त कर सकते हैं।

और नया पुराने