Breaking News

मुबारकपुर में भयानक एक्सिडेंट , 3 की मौत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: मुबारकपुर के मोहल्ला नेवादा में अपनी फूफी के घर शादी का सामान पहुंचा कर बाइ से अपने घर घोसी जा रहे 3 बाइक सवारों का इब्राहीमपुर स्थित दरिया बाद पुल के पास एक्सिडेंट हो गया।
जिससे घटना स्थल पर ही तीनों की मौत हो गई, ये घटना सोमवार की रात्रि करीब 11 बजे हुई जिसकी जानकारी लोगों को आज सुबह में हुई, उनकी तेज़ रफ़्तार बाइक संभवतः एक ताड़ के पेड़ से टकराने के कारण ये घटना हुई। मृतकों के नाम कलीम पुत्र नसीम अहमद 20, फ़ैज़ अहमद पुत्र मेराज 18 व आशिफ पुत्र अनीस अहमद 20 ,निवासी करीमुद्दीनपुर, घोसी, जनपद मऊ बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। तीनों मृतक आपस में मित्र थे, उनके परिजन मुबारकपुर थाने में पहुंच चुके हैं। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। 
   घटना की सूचना मिलते ही सपा के पूर्व ज़िला अध्यक्ष अखिलेश यादव, नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हाजी अब्दुल मुक्तदिर अंसारी उर्फ हाजी पल्लू व अब्दुल्लाह अलाउद्दीन आदि तुरंत थाने पर पहुंच कर हालात का जायज़ा लेने के साथ ही परिजनों को हिम्मत दी।

और नया पुराने