आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार की पहल ग्राम चौपाल के माध्यम से पिछले हफ्ते सोमवार को जमीन हरखोरी गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में आज जमीन हरखोरी गांव में चक मार्ग पर खड़ंजा लगवाकर कार्य को पूर्ण कराया गया।
एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार प्रत्येक सोमवार को एक गांव में चौपाल लगाते हैं। और गांव का भ्रमण कर गांव की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराने का प्रयास करते हैं। इनकी कार्यशैली लोगो को काफी पसंद आ रही है और लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए है। वही जमीन हरखोरी गांव में इस कार्य के होने से गांव के लोगों ने उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार की तारीफ की और कहा कि हमें उपजिलाधिकारी सगड़ी के इस कार्य से बहुत खुशी हो रही है।