Breaking News

परीक्षा परिणाम से आक्रोशित छात्रों ने कुलपति का फूंका पुतला।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: परीक्षा परिणाम से आक्रोशित छात्रों ने आज कुलपति का पुतला फूंक अपना विरोध जताया पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा पिछले सप्ताह घोषित किए गए परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट श्री गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालटारी के छात्रों ने तीन दिन पूर्व प्राचार्य को पत्रक देकर परीक्षा परिणाम मे की गई धांधली का आरोप लगाते हुए उसे तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की थी।
प्रधानाचार्य द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने से आक्रोशित कॉलेज के छात्रों ने मंगलवार को विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा और नारेबाजी की। जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग को कुछ समय तक जाम रखा। कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। 

 छात्रों की अगुवाई कर रहे छात्र संघ के पूर्व महामंत्री सूरज कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा एक सप्ताह पूर्व स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं का परिणाम जारी किया गया है। जिसमें घोर अनियमितता की गई है। धांधली करके कमजोर छात्रों से सुविधा शुल्क लेकर उनका अंक बढ़ाया गया है और मेधावी छात्रों का नंबर कम कर दिया गया है। हमारी मांग है कि पुनः निष्पक्षता के साथ मूल्यांकन कराया जाए, ताकि सभी छात्रों के साथ न्याय हो सके।

ऐसा नहीं हुआ तो हम लोग बड़ा आंदोलन करने को विवश होंगे। मंगलवार को छात्र अपनी मांगों को लेकर पुतला फूंकने के बाद विद्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। इस बीच सूचना पाकर  प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जीयनपुर पहुंच गए और छात्रों को समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराया। आंदोलन में विजय यादव, मोनू यादव, शिवम राय छात्रसंघ अध्यक्ष, विशाल कुमार ऋषि आदि दर्जनों छात्रों ने शामिल रहे।

और नया पुराने