Breaking News

एसपी द्वारा चलाये गये अभियान के तहत कुल 36 वारण्टी, 07 वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आज बीती रात्रि में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़  सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के तहत सभी थानों की पुलिस द्वारा वांछित/वारण्टी व विगत लूटों में प्रकाश में आये लूटेरों के यहाँ दबिश दी गयी।
उक्त अभियान के तहत जनपद में कुल 36 वारण्टी व 07 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किये गये है। इस अभियान में विगत लूट के दौरान प्रकाश में आए व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ करने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

और नया पुराने