Breaking News

बिलरियागंज: लगभग सवा किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ एक गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बिलरियागंज

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, आजमगढ़ व  क्षेत्राधिकारी सगड़ी  आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 11.10.2021 को उ0नि0 ओमप्रकाश यादव थाना बिलरियागंज  आजमगढ़ मय फोर्स के तहत तलाश वांछित/वारण्टी अपराधी रोकथाम जूर्म जरायम व चेकिंग वाहन के पटवध बाजार मे मौजूद थे जहां  पहले से मौजूद हे0का0 गोविन्द यादव व का0 रवि प्रभाकर से अपराधियों के सम्बन्ध मे वार्ता की जा रही थी कि जरिये मुखबिर खास उ0नि0 ओमप्रकाश यादव को सूचना मिली की एक व्यक्ति मोहम्मदपुर की तरफ से नसीरपुर चौराहे की तरफ से पैदल आ रहा है जिसके पास एक झोले मे नाजायज गांजा है। इस सूचना पर विश्वास कर क्षेत्राधिकारी सगड़ी  को जरिए संचार माध्यम से अवगत कराते हुए मय राह कर्मचारीगण व मुखबिर खास के प्रस्थान कर नसीरपुर चौराहे पर बैंक के बगल मे पहुँचकर मोहम्मदपुर की तरफ से आने आने वाले व्यक्ति का इंतजार करने लगे की  क्षेत्राधिकारी सगड़ी  आ गये तब तक एक व्यक्ति मोहम्मदपुर की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया जिसकी तरफ मुखबिर खास इसारा करके हटबढ़ गया ।
  पुलिस द्वारा आने वाले व्यक्ति को नसीपुर चौराहे से करीब 50 कदम की दूरी पर पकड़ लिया गया ।  पकड़े गये व्यक्ति से  क्षेत्राधिकारी सगड़ी  के नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी ली गयी तो तो उसने अपना नाम आरिफ पुत्र फतेहमुहम्मद  निवासी मोहम्मदपुर थाना बिलरियागंज  आजमगढ़ बताया जिसकी जामा तलाशी से उसके दाहिने हाथ के झोले से नाजायज गाँजा बरामद हुआ । गाँजा रखने का अधिकार पत्र मांगा गया तो दाखिने से कासिर रहा और अपनी गलती की बार बार माँफी मांगने लगा । झोले मे रखे गाँजे को तौला गया तो उसका वजन 1 किग्रा0 200 ग्राम मिला । अभियुक्त को अपराध अन्तर्गत धारा 8/20 NDPS ACT का बोध कराते हुए समय करीब 08.40 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया ।  अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -

1- आरिफ पुत्र फतेहमुहम्मद  निवासी मोहम्मदपुर थाना बिलरियागंज  आजमगढ़ बरामदगी ।

बरामदगी

• 01 किग्रा0 200 ग्राम नाजायज गांजा ।

पंजीकृत अभियोग-

• मु0अ0सं0 176/2021 धारा 8/20 NDPS ACT थाना बिलरियागंज  आजमगढ़ । 

गिरफ्तारी स्थान

• नसीपुर चौराहा थाना बिलरियागंज  आजमगढ़ । 

पूछताछ विवरणः-

• अभियुक्त से अवैध गांजा रखने के सम्बन्ध मे पूछने पर बता रहा है कि  इसे बेचकर अपनी आजीविका चलाता हूँ । 

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-

 1-उ0नि0 ओमप्रकाश यादव थाना बिलरियागंज  आजमगढ़ । 
 2- हे0का0  गोविन्द यादव थाना बिलरियागंज  आजमगढ़ । 
 3- का0 रवि प्रभाकर थाना बिलरियागंज  आजमगढ़ । 
 4- का0 संजीव यादव थाना बिलरियागंज  आजमगढ़ । 
 5- का0 प्रमोद कुमार यादव थाना बिलरियागंज  आजमगढ़ ।


और नया पुराने