आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-निजामाबाद
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वालो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रमं मे दिये गये निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद यादवेन्द्र पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह मय राहीयान के देखभाल क्षेत्र व चेकिंग में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मुहम्मदपुर पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध देशी शराब बेच रहा है कि मुखबीर खास की सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 मय राही मौके पर पहुचकर देखे तो एक व्यक्ति सफेद रंग का झोला लेकर बैठा है तथा पुलिस बल को देखकर उठकर भागने लगा जिसे सिखलाये हुये तरीके से पुलिसबल द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया तथा पूछताछ किया तो अपना नाम मोहन पुत्र दयाराम निवासी विशुनपुर थाना रानी की सराय आजमगढ़ बताया तथा जामा तलाशी से अभियुक्त उपरोक्त के पास से 25 शीशी देशी शराब नाजायज बरामद किया गया। जिसको समय करीब 21.30 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय चालान किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. मोहन पुत्र दयाराम निवासी विशुनपुर थाना रानी की सराय आजमगढ़
बरामदगी-
1- 25 शीशी देशी शराब नाजायज
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह थाना निजामाबाद, आमजगढ
2.का0 रोहित कुमार थाना निजामाबाद, आजमगढ़
