आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना बिलरियागंज
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, आजमगढ़ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 09.10.2021 को उ0नि0 कन्हैया लाल मौर्य मय फोर्स के तहत तलाश वांछित/वारण्टी अपराधी रोकथाम व चेकिंग वाहन व आगामी त्योहार के उपलक्ष्य मे कस्बा बिलरियागंज मे मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की पुराना चौक सब्जी के आगे एक स्थान पर चार व्यक्ति हार जीत की बाजी लगाते हुये ताश के 52 पत्ते से जुआ खेल रहे है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता हैइस सूचना पर विश्वास कर मय राह कर्मचारीगण को मकसद बताते हुए मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुँचे तो चार व्यक्ति आपस मे हार जीत की बाजी लगाते हुए ताश के पत्तो और पैसो को एक कपड़े पर रखकर खेलते हुये दिखाई दिये एक बारगी पुलिस को देखकर भागने लगे लेकिन सभी लोगो को पकड़ लिया गया और पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुये जामातलाशी ली गयी तो क्रमशः अपना नाम (1) कपूर चन्द पुत्र रामरूप निवासी कस्बा बिलरियागंज आजमगढ़ (2) नौशाद पुत्र अंसार निवासी चौक भगतपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ (3) महेश राजभर पुत्र शामलाल राजभर निवासी जयराजपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ (4) दीपक राजभर पुत्र राजाराम निवासी जयराजपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ बताया जिनके कब्जे से ताश के 52 पत्ते मालफ ड़ 840 रूपये व जामातलाशी से 635 रूपये बरामद हुये । उपरोक्त सभी लोगो को अन्तर्गत धारा 13 जुआ अधिनियम का अपराध बताकर समय 11.10 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -
(1) कपूर चन्द पुत्र रामरूप निवासी कस्बा बिलरियागंज आजमगढ़
(2) नौशाद पुत्र अंसार निवासी चौक भगतपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
(3) महेश राजभर पुत्र शामलाल राजभर निवासी जयराजपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
(4) दीपक राजभर पुत्र राजाराम निवासी जयराजपुर थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
बरामदगी-
• ताश के 52 पत्ते व मालवाड़ 840 रूपये व जामातलाशी से 635 रूपये ।
पंजीकृत अभियोग-
• मु0अ0सं0 175/2021 धारा 13 जुआ अधिनियम थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1-उ0नि0 कन्हैयाल लाल मौर्य थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
2- का0 सतीमान थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
3- का0 अजय पटेल थाना बिलरियागंज आजमगढ़ ।
