आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज दिनांक 07.10.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह के निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल द्वारा शहर के आईटीआई टैम्पू स्टैंड पर यातायात प्रभारी कौशल पाठक के साथ बिना हेलमेट, सीटबेल्ट, गलत नम्बर प्लेट व अन्य यातायात के नियमो का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध वृहद चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को रोककर अपर पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय द्वारा हेलमेट न लगाने के सम्बंध में पूछा गया तो मोटरसाइकिल सवार द्वारा बताया गया कि सर मोटरसाइकिल ससुराल से मिली है तथा ससुराल से हेलमेट नही मिला इसलिए नही लगा सका।तब अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगो को हेलमेट सीटबेल्ट की आवश्यकता व अनिवार्यता बताई गई ततपश्चात नम्बर प्लेट लिखने वालों को नोटिस व हिदायत इस बाबत दी गयी कि मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट लिखे।अभियान के दौरान यातायात के नियमो का उल्लंघन करने वाले 80 लोगो का ई चालान किया गया।

