आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
निवर्तमान कोतवाल जितेंद्र सिंह के कामों की क्षेत्र की जनता ने किया प्रसंशा।
आज़मगढ़। जीयनपुर कोतवाली के प्रांगण में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली में तैनात कोतवाल जितेंद्र सिंह का भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें क्षेत्र के सभी संभ्रांत व्यक्तियों ने विदाई समारोह में उपस्थित होकर जीयनपुर कोतवाल को लोगों ने फूलमाला पहनाकर विदा किया, वही कोतवाली में तैनात सारे स्टॉप के लोगों ने फूल का माला पहनाकर कोतवाल जितेंद्र सिंह को विदा किया। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने कहा कि जो प्यार और सहयोग क्षेत्र के लोगों ने दिया उस प्यार और सहयोग को भुलाया नहीं जा सकता है। जीयनपुर कोतवाल का स्थानांतरण जीयनपुर कोतवाली से सिधारी थाना प्रभारी आजमगढ़ के लिए हो गया था। वहीं विदाई समारोह शुक्रवार को दिन में 11 बजे किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष चौरसिया , व्यापार मंडल के संरक्षक ज्ञानेंद्र मिश्रा , समाजसेवी पुरुषोत्तम यादव, सुनील सोनी, हिमांशु जायसवाल अंशु सैनी , आलोक सिंह,आदि लोग मौजूद रहे।