आज़मगढ़।
रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा
आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता मो शुक्रवार को नेहरू हाल में आत्मनिर्भर भारत अभियान विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपाध्याय पुर्वांचल विकास बोर्ड नरेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए पुर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ने कहा कि जबसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बनी है, देश और प्रदेश की जनता यह अनुभव कर रही है कि देश विकास की देश राहों में आगे बढ़ रहा है। जीवन के सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाने की जो योजना भाजपा की है उस दिशा में निरन्तर प्रगति हो रही है।आज दुनिया के अन्दर हमारा देश आर्थिक शक्ति के रूप में, और एक शक्तिशाली देश के रूप में स्थापित हुआ है। यह सब मोदी जी के कुशल नेतृत्व क्षमता से सम्भव हुआ है।
प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा घनश्याम पटेल ने कहा कि कोरोनावायरस जैसी वैश्विक महामारी के दौरान आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत से मोदी जी ने देश का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया। 130 करोड़ भारतीयों को मुफ्त टीकाकरण करने का अभियान तीब्र गति से आगे बढ़ रहा है। मुफ्त कोरोना जांच, मुफ्त इलाज और मुफ्त टिकाकरण से भारत नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोनावायरस जैसी वैश्विक महामारी से तमाम विकसित देशों की तुलना में बेहतर परिणाम देने में सक्षम हो पाए। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से यह सुनिश्चित किया गया की कोई भी व्यक्ति कोरोनावायरस जैसी वैश्विक महामारी के दौरान भूखा ना रहे।