आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना रौनापार
आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के आदेश के अनुपालन में व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सगड़ी सगड़ी तथा थानाध्यक्ष रौनापार अखिलेश पाण्डेय के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उप निरीक्षक राजेश कुमार मय फोर्स द्वारा आज दिनांक 09.10.2021 को मुखबिर खास की सूचना पर करखिया मोड़ वहद ग्राम चालाकपुर से समय करीब 04.00 बजे अभियुक्त (1) माहताब पुत्र अबूसामा निवासी करमैनी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को पकड़ा गया जिसके पास से एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 176/2021 धारा 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 176/2021 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
माहताब पुत्र अबूसामा निवासी करमैनी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
बरामदगी-
एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 राजेश कुमार रौनापार जनपद आजमगढ़
2. का0 संदीप कुमार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
3. का0 अखिलेश पाण्डेय थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
दिनांक 06/10 को एक महिला उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी गनीपुर द्वारा अपने गांव के एक व्यक्ति उम्र लगभग 53 वर्ष व एक अन्य व्यक्ति अज्ञात पर रात में 1230 बजे दरवाजे खुलवा कर बाहर बुलवा कर मारपीट करने व दुराचार करने के संबंध में थाने पर तहरीर दी थी। थाने की पुलिस गांव में भी जांच के लिये गयी थी। आज महिला अकेली 1100 बजे थाने के गेट बेहोश होकर गिर पड़ी जहां पर उन्हें देख कर तत्काल chc व वहां से सदर हॉस्पिटल लाया गया जहां पर उनकी मृत्यु हो गयी।
इस संबंध में मेहनाजपुर थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 95/21 u/s 323/376 ipc पंजीकृत कर उसमें धारा 306 ipc की बढ़ोतरी की गई है।
लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी चुन्ना सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
अभियुक्त की गरफ्तारी हेतु 03 टीमो को लगाया गया है।
