आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
उक्त मिशन के तहत दिनांक 10.10.2021 को पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान।
आज़मगढ़: थाना सिधारी पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र के ग्राम कसबा शाहगढ़ में मिशन शक्ति कक्ष में पोस्टर बैनर के माध्यम से मिशन शक्ति योजना के बारे में जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। थाना रानी की सराय पुलिस द्वरा अपने थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुर में पोस्टर बैनर के माध्यम से मिशन शक्ति योजना के बारे में जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।निजामाबाद थाना पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र के ग्राम भैरोपुर में मिशन शक्ति योजना के सम्बन्ध में जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत कल्यानपुर में पोस्टर बैनर के माध्यम से मिशन शक्ति योजना के सम्बन्ध में जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। महिला थाना पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र के शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर बैनर पोस्टर के माध्यम से मिशन शक्ति योजना के सम्बन्ध में जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।थाना बिलरीयागंज पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर में बैनर पोस्टर के माध्यम से मिशन शक्ति योजना के सम्बन्ध में जानकारी देकर लोगों जागरूक किया गया। थाना जहानागंज पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र के कस्बा में मिशन शक्ति योजना के सम्बन्ध में विभिन्न माध्यमों से लोगों को जानकारी देकर जागरूक किया गया। थाना पवई पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भानीपुर में मिशन शक्ति योजना के सम्बन्ध में विभिन्न माध्यमों से लोगों को जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसी प्रकार जनपद के समस्त थानों द्वारा कुल 4498 लोगों को जागरूक किया गया।

