Breaking News

जहानागंज:एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना जहानागंज

आज़मगढ़: दिनांक 13.7.2021 को वादी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ थाना कार्यालय आकर एक किता तहरीर हिन्दी लिखित दस्तखती खुद का बताते हुए बाबत अभियुक्त द्वारा वादी मुकदमा की लडकी उम्र 17 वर्ष को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध मे दाखिल किया कि दाखिला तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 157/2021 धारा 363 भादवि बनाम उमाशंकर उर्फ राका राजभर पुत्र गनेश राजभर निवासी बजहा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ के पंजीकृत किया गया था ।
  आज दिनांक 10.10.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह* के आदेश के अनुपालन मे व पुलिस अधीक्षक नगर तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्वेक्षण मे मु0अ0स0 157/2021 धारा 363 भादवि से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त उमाशंकर उर्फ राका राजभर पुत्र गनेश राजभर निवासी बजहा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ को ब्लाक तिराहा से समय करीब 12.00 बजे गिरफ्तार किया । मुकदमा उपरोक्त मे दौराने विवेचना धारा 366/376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0 157/2021 धारा 363/366/376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट 

गिरफ्तार अभियुक्त

उमाशंकर उर्फ राका राजभर पुत्र गनेश राजभर निवासी बजहा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ 

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण

1- उ0नि0 सन्तोष कुमार
2-हे0का0 शिवध्यान पाण्डेय
3.का0 विनय कुमार यादव
4.म0का0 प्रियन्का कुमारी 

और नया पुराने