आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी की सियासत में शंकर यादव ने जब से समाजवादी का दामन छोड़ बसपा का हाथ थामा है। तब से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बसपा ने इन्हें सगड़ी का प्रभारी प्रत्याशी बनाया है और शंकर यादव अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क में लगे हुए।
वैसे तो शंकर यादव समाज सेवा का काम पिछले 40 वर्षों से कर रहे। लोगों के दुख सुख में शरीक होना उनकी मदद करना और उनके साथ बैठकर उनके दुख दर्द को बांटना।पूरा सगड़ी शंकर का घर होता है कहीं भी बैठ जाएं तो भीड़ अपने आप जुट जाती है। लोगों का प्यार स्नेह लगातार मिलता रहता है। लेकिन इन सबके बावजूद विडंबना पूर्ण स्थिति यह रही कि एक बार भी शंकर यादव किसी राजनैतिक पद पर नहीं बन पाए।जोकि वह जनता की उन उम्मीदों को पूरा कर सकें जो सगड़ी के विकास के लिए होना चाहिए। लेकिन उसके बावजूद भी शंकर यादव ने लोगों की सेवा करने का संकल्प नहीं छोड़ा और लगातार लोगों की सेवा करते रहे आज भी देवारा क्षेत्र में जब बाढ़ आती है। तब उन बाढ़ पीड़ितों के लिए शंकर ही सहारा बनते हैं। शंकर यादव ने आज कई गांव में जाकर लोगों से मुलाकात की। राजूपट्टी, पारीपट्टी, चुनहवा, छपरा, चांदपट्टी, रौनापार, मसूरियापुर, हाजीपुर, गागेपुर, दयालगंज, मठिया आदि गांवों में चौपाल लगाकर बसपा कि नीतियों को बताया।


