आज़मगढ़।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
आज़मगढ़: अतरौलिया, पूर्णमासी के दिन से लगने वाला तीन दिवसीय अतरौलिया का मेला आज से शुरू हुआ। अतरौलिया नगर पंचायत में लगने वाला 3 दिवसीय मेला आज पूर्णमासी के दिन प्रारंभ हुआ हालांकि आज पहले दिन मेले में मेलार्थियों की भीड काफी नहीं रही। कल बारिश होने के कारण मूर्ति पंडाल निर्माण करने वाले कारीगरों ने रात भर अथक प्रयास करके किसी तरह से दुर्गा पंडालों की सजावट को अंतिम रूप दिया। कल की बारिश मेला की तैयारी में बाधक रही। अतरौलिया का मेला बहुत प्राचीन मेला है। इस नगर पंचायत के मेले में क्षेत्र के दर्जनों गांव के बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मेला देखने दिन एवं रात्रि दोनों समय में आते हैं। यह मेला शनिवार तक चलेगा। 23 अक्टूबर को मेले में लगाई गई दुर्गा जी की प्रतिमा का विसर्जन कराया जाएगा ।अतरौलिया मेला में लगभग एक दर्जन मां दुर्गा जी के पंडाल बने हुए हैं ।पूरा नगर पंचायत में मेले के दौरान भक्तिमय गीतों से गुंजित हो रहा है ।सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गई है ।प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय थाने के अलावा जिले के अन्य थानों से लगभग 65 की संख्या में सब इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मी बुलाए गए हैं। मेले के प्रत्येक चौराहे प्रत्येक नाके पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। यह मेला 3 दिन चलेगा। मेले में पूरी तरह से शांति व्यवस्था बनी रहे किसी प्रकार की अराजकता ना होने पाए इसके लिए पुलिस प्रशासन हमेशा चौकस रहेगा।