आज़मगढ़।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
आज़मगढ़: अतरौलिया थाना क्षेत्र के भोराजपुर निवासी धर्मेंद्र के मकान में दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड में कार्यरत ग्वालियर निवासी रिंकू परिवार समेत रहता था। आज दोपहर में रिंकू की दो पुत्रियां नंदिनी 11 वर्ष तथा दिव्या 4 वर्ष खेलने के लिए छत पर गई हुई थी ,इसी दौरान खेलते हुए पड़ोस के छत पर चली गई जिसके ऊपर 33 हज़ार वोल्ट का हाईटेंशन तार गुजर रहा था इसी दौरान दोनों बच्चियां हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई और बुरी तरह से झुलस गई।स्थानीय लोगों द्वारा उसे नजदीकी एक निजी अस्पताल पहुँचाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के गोइजी निवासी हरेंद्र प्रजापति काफी दिनों से नंदना बाजार में रहते थे ,आज दोपहर में उनका पुत्र चंदन प्रजापति 6 वर्ष घर के पास ही टहल रहा कि नंदना बाजार से अतरौलिया की तरफ आ रही तेज रफ्तार मोपेड की चपेट में आ गया जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगो ने मोपेड चालक को पकड़ कर 112 नंबर पुलिस को सूचना दिए और तत्काल 108 नंबर डायल कर एम्बुलेंस द्वारा उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही अतरौलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मोपेड सवार व्यक्ति को तथा मोपेड को कब्जे में लेकर थाने पहुँची। घायल चंदन प्रजापति मां बाप का इकलौता संतान था, जिसके पास दो बड़ी बहने है। पिता हरेंद्र प्रजापति मजदूरी का कार्य कर परिवार का खर्चा चलाता है तो वही माता रीता देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। रीता देवी रोते बिलखते जहां-तहां बेहोश हो जा रही है तो वही बहने भी दहाड़े मार-मार कर रो रही है। इस घटना से पूरे बाजार के लोग काफी आक्रोशित थे।

