Breaking News

नगर पंचायत व आसपास के क्षेत्रों से छुट्टा पशुओं को पकड़कर भेजा गया गौशाला।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: विशाल कुमार

आज़मगढ़: अतरौलिया । नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉक्टर लव कुमार मिश्रा के निर्देश पर बीती शाम छुट्टा पशुओं को पकड़ कर स्थानीय पेड़रा गौशाला भेजा गया। छुट्टा पशुओं के आतंक से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी जिसे देखते हुए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने नगर पंचायत कर्मचारियों को निर्देश दिया,
तत्पश्चात नगर पंचायत और वह आसपास के क्षेत्रों से लगभग 25 छुट्टा पशुओं को पकड़ कर स्थानीय पेड़रा गौशाला भेजा गया तथा देर शाम तक छुट्टा पशुओं को पकड़ने का कार्य जारी रहा। नगर पंचायत समेत आसपास के किसानों को छुट्टा पशुओं से भारी दिक्कतें हो रही थी वही छुट्टा पशुओं द्वारा आए दिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना हो रही थी। किसानों की फसल छुट्टा पशुओं द्वारा बर्बाद की जा रही थी ।अधिशासी अधिकारी डॉक्टर लव कुमार मिश्रा ने बताया कि किसानों की परेशानियों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए छुट्टा पशुओं को पकड़वा कर स्थानीय गौशाला भेजा गया है। आगे भी इसी तरह अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को गौशाला भेजा जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को तथा किसानों को राहत मिल सके ।इस मौके पर नगर पंचायत के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

और नया पुराने