आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
जीयनपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है इलाज।
पुलिस तक नहीं पहुंचा है मामला।
आजमगढ़: रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित कुरसौली ध्यान गांव की मुसहर बस्ती की एक लगभग 12 वर्षीय बालिका के साथ गुरुवार की रात में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि पीड़िता के स्वजन अभी कुछ कहने को तैयार नहीं है। रौनापार थाना क्षेत्र के कुरसौली गांव मे मुसहर जाति के लोग घर बनाकर रहते हैं। गुरुवार की रात में नरसिंह और उसकी दो लड़कियां और एक लड़का खाना खाकर सो गए। नरसिंह की 12 वर्षीय पुत्री खुशी अपनी मां के बगल में ही सोई हुई थी। रात में किसी समय व घर के बाहर निकली और गायब हो गई।
सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने इसकी जानकारी खुशी के घर दी। ग्रामीणों की मदद से स्वजन पीड़िता को सदर अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए ।
जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों से स्वजनों ने फरका की बीमारी बताया।
पीड़िता के पिता ने बताया कि सदर के डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया।
सदर से रेफर किए जाने के बाद पीड़िता को जीयनपुर के निजी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता को भी होश नहीं आया है।उसका इलाज चल रहा है।अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि देखने से इसके साथ दुष्कर्म हुआ है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रौनापार अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि इस तरह की कोई जानकारी अभी थाने तक नहीं पहुंची है। खबर उड़ रही है। अपने स्तर से इसकी जानकारी की जा रही है। जानकारी होते ही कार्यवाही की जाएगी।