आज़मगढ़।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
आज़मगढ़: अतरौलिया। थाना क्षेत्र के पटेल स्कूल के उत्तर तरफ जहाँगीर गंज मार्ग पर एक क्लीनिक पर बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोला और दुकान में रखे कीमती सामान इनवर्टर तथा बैटरी के साथ ही लगभग ₹4000 उठा ले गए।पीड़ित द्वारा इस मामले की तहरीर अतरौलिया थाने में दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शेषनाथ प्रजापति पुत्र पथरु प्रजापति निवासी सूखीपुर थाना अतरौलिया का क्लीनिक पटेल स्कूल से उत्तर जहांगीरगंज रोड पर स्थित है। रोज की भांति शाम को क्लीनिक बंद कर शेषनाथ घर चला गया ।रात में अज्ञात चोरों ने पीछे से शौचालय पर चढ़कर करकट खोलते हुए अंदर घुस गए तथा इनवर्टर बैटरी समेत लगभग ₹4000, चमनपरास एवं अन्य कीमती टॉनिक के साथ गैलरी का ताला तोड़कर उसी रास्ते से फरार हो गए ।यह जानकारी पीड़ित को तब हुई जब पीड़ित सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचा।प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है क्लीनिक की दुकान थी जो बिल्कुल एकांत में थी जांच की जा रही है।
