Breaking News

उपाध्यक्ष, उ0प्र0 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग, लखनऊ, रामनरेश पासवान का जनपद भ्रमण कार्यक्रम।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 27 नवम्बर-- मा0 उपाध्यक्ष, उ0प्र0 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग, लखनऊ, रामनरेश पासवान का जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 28 नवम्बर को मिर्जापुर से प्रस्थान कर रात्रि 10ः00 बजे सर्किट हाउस आजमगढ़ में आगमन होगा। तत्पश्चात मा0 उपाध्यक्ष जी सर्किट हाउस आजमगढ़ से प्रस्थान कर रात्रि 11ः00 बजे होटल गोल्डेन फार्चून रोडवेज आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उसके बाद वहॉ से प्रस्थान कर रात्रि 11ः45 बजे सर्किट हाउस आजमगढ़ मे आगमन होगा। इसी क्रम में दिनांक 29 नवम्बर को पूर्वान्ह 10ः00 बजे मा0 उपाध्यक्ष जी सर्किट हाउस आजमगढ़ में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों से मुलाकात और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। उसके बाद पूर्वान्ह 11ः00 बजे वृद्धाश्रमों एवं राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों का भ्रमण और निरीक्षण करेंगे। उसके बाद मा0 उपाध्यक्ष जी अपरान्ह में बलिया के लिए प्रस्थान करेंगे। 

और नया पुराने