आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
पूर्ण रूप से ईटों से निर्मित।
नहीं किया गया है सरिया का प्रयोग।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग पर बगहीडाड़ का पुल बेहद जर्जर और कमजोर हो चुका है, जहा आए दिन दुर्घटनाएं होने से लोग काल के गाल में समा जा रहे हैं। बगहीडाड़ पुल आजादी के पूर्व का पुल है जो कि अंग्रेजों के शासनकाल में बना हुआ था। जो पूर्ण रूप से ईटों से निर्मित है जहां कहीं भी सरिया का प्रयोग नहीं किया गया है ।इस मार्ग से हजारों गाड़ियां प्रतिदिन गुजरती है। जिसमें भारी वाहन से लेकर स्कूली वाहन सवारी गाड़िया आदि प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरते हैं पर जहां यह पुल सकरा एवं जर्जर हालत में है जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। वैसे भी पुल सकरा होने के कारण आए दिन इस पुल के आसपास दुर्घटनाएं होती रहती हैं कई बार तो गाड़ियों की गाड़ियां पलट जाती हैं और दर्जनों लोगों की मौत अब तक पुल के पास हो चुकी है। पर शासन प्रशासन की उदासीनता का ही नतीजा है कि जब यह सड़क बनाई गई तो इस सड़क पर बगहीडाड़ पूल एवं छोटी सरजू नदी लाटघाट पर बना पतला और सकरापुर आज तक ना तो मरम्मत कराई गई और ना ही इसे बनाया गया। जिसको लेकर आए दिन लोग शासन प्रशासन से कई बार मांग कर चुके हैं कि इन पुलों को चौड़ीकरण किया जाए और नई टेक्नोलॉजी से इस पुल का निर्माण किया जाए पर सरकार और अधिकारियों की निरंकुशता के कारण सड़क की मरम्मत और पुल की मरम्मत नहीं कराई गई।