आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: थाना जहानागंज के भुजही नहर पुल से 500 मीटर पश्चिम नहर रोड पर सैयद बाबा के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े असलहा सटाकर मुलायम यादव पुत्र केदार यादव, राकेश यादव पुत्र झिगूर यादव निवासी रामदास पुर थाना मेहनगर की बाइक रुकवा कर दो चैन ₹2000 नगद वह मोबाइल छीन कर बदमाश हो गए। दोनों के सर पर कट्टे के मुठीया से चोट भी मार दिए चोट के बाद दोनों सर पर पट्टी बनवा कर तुरंत पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष एसपी सिटी थोड़ी ही देर पर मौके पर पहुंच गए तथा आरोपियों के खिलाफ जगह-जगह चेकिंग अभियान चालू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक तीनों बाइक सवार बदमाश की खोजबीन जारी थी। एसपी सिटी ने बताया कि हम भी मौके पर पहुंच गए हैं दोनों पीड़ित से तहरीर ले ली गई है और बदमाशों की खोजबीन जारी है जो भी संवैधानिक कार्रवाई होगी उनके खिलाफ की जाएगी।