आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
भाजपा जिलाध्यक्ष सहित दर्जनों नेता रहे मौजूद।
आजमगढ़: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का सगड़ी विधानसभा में 6 दिसंबर को आगमन होने जा रहा है। सीएम यहां जनता को संबोधित करेंगे और कई परियोजनाओं की सौगात देंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर इसके पहले भी तैयारियां की गई थी लेकिन कतिपय कारणों से जनसभा नहीं हो सकी। जिसके बाद अब पुनः सीएम का कार्यक्रम रखा गया है।
मंगलवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आनंद शुक्ला के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, भाजपा नेता संतोष सिंह टीपू, अरविंद जायसवाल, मनीष मिश्रा, देवेन्द्र सिंह सहित दर्जनों नेताओं ने सगड़ी तहसील स्थित जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण का निरीक्षण किया, जिलाधिकारी ने जूनियर हाई स्कूल के मैदान मैं मुख्यमंत्री की सभा करने के लिए व प्रस्ताव रखा।
इसके बाद कार्यक्रम की सफलता के लिए आला अधिकारी जुट गए हैं।
इसके बाद कार्यक्रम की सफलता के लिए आला अधिकारी जुट गए हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 दिसंबर को सगड़ी विधानसभा में आएंगे, और कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी होते ही जनपद के आला अधिकारियों के साथ ही साथ भाजपा कार्यकर्ता सभा को सफल बनाने के लिए जान से जुट गए हैं। इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार, सीओ सगड़ी महेंद्र नाथ शुक्ला, इसके अलावा दर्जनों भाजपा नेता मौजूद रहे।