आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा अंतर्गत डीवीएसके गर्ल्स पीजी कॉलेज पर सोमवार को मतदाता मतदाता जागरूकता बैठक एवं रैली निकाली गई जिसमें छात्राओं को जागरूक करते हुए मयंक मिश्रा नायब तहसीलदार सगड़ी ने कहा कि मतदाता बनने के लिए अब काफी आसान हो गया है। जिसमे गरुण ऐप से मतदाता बन सकते हैं जो बहुत ही आसान है एवं फार्म 6 भरकर मतदाता बन सकते हैं एवं साथ ही साथ लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें एवं नई नवेली दुल्हन जो शादीशुदा होकर गांव में आई हैं उन्हें मतदाता बनवाएं व मृतकों के नाम मतदाता सूची से हटाए। जिससे कि मतदाता अधिक से अधिक बने लोकतंत्र तभी मजबूत किया जा सकता है जब प्रत्येक मतदाता अपने कर्तव्य को समझते हुए मतदान का प्रयोग करें एवं निर्भीक होकर मतदान करें एवं सही व्यक्ति का चुनाव करें । किसी प्रभाव में न आए और न दूसरों को प्रभाव में आने दे। पैसा लेकर कतई मतदान ना करें यदि आपने पैसा लेकर मतदान किया तो समझ लीजिए कि यह लोकतंत्र का सबसे निंदनीय कार्य है। नेता एक बार आपको पैसा देगा पर आपका खून 5 साल तक चूसता रहेगा।जिससे क्षेत्र का विकास अवरुद्ध होगा और लोकतंत्र भी कमजोर होगा।
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बैठक से छात्राओ को संबोधित करते हुए प्रबन्धक उमांशकर यादव ने कहा कि अब मतदाता बनना बहुत आसान हो गया है। न तो बूथ पर जाना पड़ेगा,नहीं कोई फॉर्म भरना पड़ेगा।केवल नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल की बटन दबाते ही आपकी जानकारी मांगी जाएगी। संबंधित जानकारी अपलोड कर दें जिससे मतदाता बन जाय।उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रत्येक बूथ पर विशेष दिनों पर बी एल ओ द्वारा मतदाता बनाए जा रहे हैं,वहां भी उपस्थित होकर मतदाता बन सकते हैं। हमारी आपकी सबकी जिम्मेदारी है कि जो लोग मतदाता बनने से अब तक छूट गए हैं उन्हें निश्चित तौर पर इस राष्ट्रीय महा अभियान में शामिल कर मतदाता बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम मे महाविद्यालय के छात्रों ने जागरूकता से संबंधित गीत और लघु नाटिका भी प्रस्तुत किया।इस दौरान प्रबन्धक उमाशंकर यादव,प्राचार्य डॉक्टर महेंद्र प्रताप,मनीष,ऋषिकेश,रामप्रवेश,खुशबू यादव,बीना, ओमप्रकाश आदि रहे।