आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
लड़के के पिता और एक रिश्तेदार को घराती पक्ष ने बनाया बंधक।
मौके पर पहुंची पुलिस, आपसी समझौते से मामले को निपटाने का चल रहा है प्रयास।
आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छतरपुर दलेल गांव में शादी के दौरान शनिवार को सिंदूरदान करने जा रहे दूल्हे को मिर्गी का झटका आने से अफरा तफरी मच गई। मिर्गी से ग्रस्त लड़के से शादी करने से लड़की ने इंकार कर दिया। लड़के को मिर्गी आने के बाद थोड़ी देर तक बराती और घराती हों में कहासुनी होती रही, विवाद बढ़ता गया। मौके पर विवाद बढ़ता देख बाराती धीरे-धीरे खिसकने लगे। जो बाराती जहां था वहीं से फरार हो गया। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के पिता रामजीत और एक अन्य रिश्तेदार को बंधक बना लिया। रविवार को सुबह गांव के लोगों के बीच पंचायत में एक लाख अस्सी हजार लड़की पक्ष को देने पर समझौता हुआ। लड़के पक्ष के कुछ लोग पैसा लेने के लिए घर गए लेकिन अभी तक पैसा लेकर वापस नहीं आए। इस बीच जानकारी होते ही जीयनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
बतादें जीयनपुर कोतवाली के छतरपुर दलेल गांव में सुराही सठियांव से शनिवार को बारात आई हुई थी। सारी रस्में हंसी खुशी से चल रही थी। बारातियों की आवभगत भी खूब हो रही थी। विवाह मंडप में सिंदूरदान के समय दूल्हे को मिर्गी का झटका आ गया। जिसको लेकर मंडप में अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। लड़की और उसके परिवार के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे राजेश यादव के पिता शिवनाथ यादव और एक रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। शेष बाराती धीरे-धीरे खिसक गए। रविवार को सुबह गांव के लोगों की उपस्थिति में पंचायत हुई। जिसमें यह तय हुआ कि लड़के पक्ष के लोग लड़की पक्ष को 180000 रुपया की भरपाई करेंगे। गांव के लोगों ने लड़के के पिता और एक रिश्तेदार को रोक लिया।
शेष बाराती धीरे-धीरे खिसक गए। अभी तक धनराशि लड़की पक्ष को नहीं मिली है। सूचना मिलते ही जीयनपुर पुलिस भी मौके पहुंच गई है। समाचार लिखे जाने तक विवाद को आपसी सामंजस्य से सुलझाने का प्रयास चल रहा था।