Breaking News

मुख्यमंत्री ने संसदीय क्षेत्र लालगंज में 122.43 करोड़ की 37 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 06 दिसम्बर-- मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ द्वारा संसदीय क्षेत्र लालगंज के मई खरगपुर जनता सहयोग इंटर कॉलेज, गोसाई की बाजार में 122.43 करोड़ की 37 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। 
 मुख्यमंत्री द्वारा कृषि विभाग से दृष्टि योजना के अन्तर्गज हरिकृष्ण दूबे, प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेंट आफ क्राप रेड्यूज के अन्तर्गत आलोक सिंह, श्रीमती गुड़िया देवी, श्रीमती शकुंतला सिंह, आयुष्मान गोल्डेन कार्ड योजना के अन्तर्गत श्रीमती विमला देवी, श्रीमती सीमा सिंह, संदीप प्रजापति, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत कु0शीखा सिंह, कु0श्रृष्टि गुप्ता, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत आनन्द तिवारी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत मु0इमरान अंसारी, एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत श्रीमती विनिता वर्मा, प्रधानमंत्री आवास शहरी योजनान्तर्गत द्रौपति, कल्लन देवी, अनीता देवी, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत रामचेत, श्रीमती रेखा देवी, श्रीमती मंजू देवी एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत श्रीमती सीमा, श्रीमती सुनीता भारद्वाज एवं श्रीमती रूकैया को अनुदान/प्रोत्साहन/स्वीकृति ऋण/चाभी प्रदान किया गया।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि आजमगढ़ के लोगों को किसी भी प्रदेश में स्थान ही नहीं मिलता था, आजमगढ़ को आतंकगढ़ के नाम से जाना जाता था। उन्हेने कहा कि हमने आज आजमगढ़ को आतंकवाद से मुक्त बनाने का कार्य किया है। अब आजमगढ़ में विश्वविद्यालय बन रहा है, वह भी महाराजा सुहेलदेव के नाम से रहेगा। यहां से निकलने वाला हर नौजवान जो देश के कोने कोने में आतंकवाद के नाम से जाना जाता था वह अपने कलंक को धो रहा है। आजमगढ़ जो अब आने वाले समय में आर्यमगढ़ के नाम से जाना जाएगा। उन्होने कहा कि अब आजमगढ़ से लखनऊ तक ढाई घंटे का सफर होगा, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे इसका सीधा प्रमाण है। उन्होने कहा कि यहां के लोगों को विभिन्न देशों में जाने के लिए अब कहीं और अन्य जनपदों में एयरपोर्ट के लिए नहीं जाना पड़ेगा, उन्हें अपने जनपद में ही एयरपोर्ट की सुविधा मिलेगी, और आजमगढ़ का हर नागरिक हवाई जहाज की मदद से अन्य प्रदेशों में आसानी से जा सकेगा। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मेरा परिवार 25 करोड़ की जनता है, जो प्रदेश की जनता है वह पूरा परिवार है, यही हालत पूरे देश के लोगों की संख्या ही प्रधानमंत्री मोदी का परिवार है। उन्होंने यह भी कहा कि जब देश कोरोना जैसी भयानक महामारी से गुजर रहा था, उस वक्त हमारी सरकार ने घर-घर घूम-घूम कर के लोगों की समस्या से निजात दिलाती थी। उन्होने कहा कि आजमगढ़ में हमारी सरकार ने विश्वविद्यालय, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट की सौगात दी है और फ्री में राशन दिया है। 
मा0 मंत्री, वन एवं पर्यावरण दारा सिंह चौहान जी ने बताया कि आज सूबे को 24 घंटे में से 20 घंटा काम करने वाला मुख्यमंत्री मिला है, यह न थकने वाला, ना रुकने वाला और ना ही गुंडों के सामने झुकने वाला है, हम चप्पे चप्पे से परिचित है। उन्होने कहा कि सबसे ज्यादा पौधे लगाने का रिकॉर्ड इसी सरकार का है, साथ ही सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। 
इस अवसर पर मा0 वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष पूर्वांचल विकास परिषद, विजय बहादुर पाठक सदस्य विधान परिषद, अरुण कुमार यादव विधायक फूलपुर पवई, मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत, डीआईजी अखिलेश कुमार, जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, ऋषिकांत राय जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज संसदीय क्षेत्र, नीलम सोनकर पूर्व सांसद लालगंज व उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, पूर्व मंत्री एवं दीदारगंज विधानसभा के प्रत्याशी डॉ0 कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, कन्हैयालाल निषाद, विनोद राय, सहजानंद राय क्षेत्रीय महामंत्री सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने