Breaking News

सहायक लेखाकार पद से कार्यालय अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई प्रखण्ड आजमगढ़ से सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 30 नवम्बर-- गोपाल प्रसाद सेठ अपनी अधिवर्षता आयु 60 वर्ष पूर्ण करते हुए आज दिनांक 30 नवम्बर 2021 को सहायक लेखाकार पद से कार्यालय अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई प्रखण्ड आजमगढ़ से सेवानिवृत्त हुए।

श्री सेठ के विदाई हेतु कार्यालय अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई प्रखण्ड आजमगढ़ के प्रांगण में विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
इस समारोह की अध्यक्षता मनोज कुमार शाह, अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई प्रखण्ड आजमगढ़ द्वारा की गयी तथा संचालन शकील अहमद प्रधान सहायक द्वारा की गयी। इस समारोह में लघु सिंचाई प्रखण्ड आजमगढ़ के अरविन्द सिंह लेखाकार, अमित कुमार यादव, अशोक कुमार राय, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अविनाश कुमार, कृष्ण पाण्डेय, विनीत शेखर एवं रामकुमार शर्मा पेशकार, न्यायालय, अपर आयुक्त प्रशासन आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किया गया। एवं श्री सेठ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। गोपाल प्रसाद सेठ के परिवार में उनकी पत्नी, 2 पुत्र एवं 01 पुत्री है।

और नया पुराने