आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
ग्रामीणों ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन।
अवरूद्ध रास्ता खोलवाने की मांग।
आजमगढ़ : सगड़ी तहसील के बिलरियागंज ब्लाक के सेठारी गांव के सार्वजनिक मार्ग पर पक्की दीवार बनाकर गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने कब्जा कर लिया है। जिससे लगभग सौ परिवारों का आवागमन बाधित है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार इसकी शिकायत तहसील के लेखपाल और कानूनगो से की गई लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बल्कि तहसील कर्मियों द्वारा दबंगों को ही प्रश्रय दिया जा रहा है। विवश होकर शुक्रवार को हम लोगों ने तहसील में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी महोदय को पत्रक सौंपा गया है।अगर रास्ता नहीं खोला गया तो हम आगे भी धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में शामिल लाल मोहम्मद, बलराम, अब्दुल वहीद, नूर मोहम्मद ने कहा की इस रास्ते के अलावा ग्रामीणों के पास कोई भी रास्ता नहीं है । जिस रास्ते को बंद किया गया है, वह जमीन गांव की आबादी है ना की किसी की निजी भूमि है। यह रास्ता सैकड़ों साल पुराना है। कई पीढ़ियों से इसी रास्ते से गांव के लोगों का आवागमन होता रहा है। सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करने वाले लोग काफी मजबूत है।हम ग्रामीण रास्ते के लिए परेशान हैं और अधिकारियों के ऑफिसों के चक्कर काट रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में आफताब अहमद शाहनवाज जनाब अब्दुल जब्बार शमीमा अंजू अजय कुमार मोनू सरोज सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।