Breaking News

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 31 दिसम्बर-- विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता अभियान 2022 (स्वीप कार्यक्रम) के अन्तर्गत श्री राम राष्ट्रीय इण्टर कालेज, जहानागंज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रतिभा निकेतन की छात्र-छात्राओं के मध्य मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से निबन्ध, रंगोली, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने निबन्ध, रंगोली, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं को जागरूकता का संदेश दिया।

और नया पुराने