आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 17 जनवरी-- विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता अभियान 2022 (स्वीप कार्यक्रम) के अन्तर्गत आज सर सैय्यद बालिका इण्टर कालेज गौसपुर, माहुल, आजमगढ़ में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सर सैय्यद बालिका इण्टर कालेज गौसपुर माहुल, आजमगढ़ की छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूकता का संदेश दिया गया।