Breaking News

आजमगढ-मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज 09 नाम निर्देशन पत्र खरीदे गए।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 05 फरवरी--  उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि आज  09 नामांकन निर्देशन पत्र खरीदे गए। उन्होने बताया की आम आदमी पार्टी से दुर्गविजय सिंह ने दो सेट नामांकन निर्देशन पत्र खरीदे। बसपा  प्रत्याशी सिकंदर प्रसाद कुशवाहा ग्राम चमावा फूलपुर आजमगढ ने दो  सेट नामांकन निर्देशन पत्र खरीदे,  श्री विक्रांत सिंह ग्राम अलेय मऊ, पोस्ट सरौदा ने तीन सेट निर्दल प्रत्याशी ने नामांकन निर्देशन पत्र खरीदे। श्री पवन कुमार सिंह बेला खास ठेकमा आजमगढ ने एक सेट नामांकन निर्देशन पत्र खरीदे। कांग्रेस प्रत्याशी श्री ओमप्रकाश यादव हरई स्माइल छपरा सुल्तानपुर, थाना जीयनपुर, अजमतगढ, ने एक सेट नामांकन निर्देशन पत्र खरीदा।

और नया पुराने