Breaking News

शांत हुई स्वर सरस्वती, लता के निधन के बाद शोक में डूबा देश।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

भारत रत्न' स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन।

92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने ली अंतिम सांस।

अलविदा लता: 28 सितंबर, 1929-22 फरवरी, 2022

ब्यूरो: भारत रत्न' स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच में नहीं रहीं. 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने रविवार (6 फरवरी, 2022) को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. कोरोना वायरस से पीड़ित होने के बाद लता मंगेशकर को 8 जनवरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, तभी से वह वहां थीं. लेकिन ये लंबा संघर्ष 6 फरवरी को खत्म हुआ और लता मंगेशकर ने इस दुनिया से विदाई ली।
लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार आज (रविवार) को ही किया जाएगा. दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पेडर रोड स्थित उनके घर पर पार्थिव शरीर को रखा जाएगा, जहां लोग अंतिम दर्शन कर सकेंगे. इसके बाद शाम 4.30 बजे लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर मुंबई के शिवाजी पार्क में ले जाया जाएगा, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी और संस्कार किया जाएगा.

सरकार द्वारा ऐलान किया गया है कि लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को ही मुंबई पहुंचेंगे, वह लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन करेंगे और उन्हें विदाई देंगे. पीएम मोदी करीब 4.30 बजे मुंबई पहुंचेंगे. 

शोक में डूबा देश

लता मंगेशकर के निधन पर देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है, इस दौरान सभी स्थानों पर तिरंगा आधा झुका रहेगा. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत तमाम दिग्गज नेताओं, अभिनेताओं और अन्य क्षेत्र से जुड़े लोगों ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

और नया पुराने