Breaking News

विधानसभा सगड़ी से भाजपा प्रत्याशी बन्दना सिंह का चुनावी केंद्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़- विधानसभा सगड़ी के भाजपा प्रत्याशी वंदना सिंह का चुनावी केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को जीयनपुर में हुआ, कार्यालय के उद्घाटन के दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। 
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बंदना सिंह ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने हमें यह मौका दिया है। आप सभी के सहयोग से सगड़ी में कमल खिलेगा। उन्होंने सभी लोगों का भावपूर्ण एवं विनम्र पूर्णआवाहन किया सगड़ी में कमल खिलाने में जनता का सहयोग चाहिए। सगड़ी की जनता की सेवा के लिए सदैव तैयार हूँ।

 दुर्गविजय राय ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सगड़ी में पहले ही कमल खिल जाना चाहिए था। यहाँ भाजपा कार्यकर्ता जुझारू है। इस बार चूक नहीं करना है। उपस्थित कार्यकर्ताओं को खड़ग बहादुर सिंह, देवेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह, सगड़ी विधानसभा के प्रभारी दुर्विजय राय, प्रेम प्रकाश राय, श्री कृष्ण पाल आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर आशुतोष जायसवाल, प्रवीण सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव (जिला प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) संतोष सिंह टीपू, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र मिश्रा, जेपी राय, धर्मेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता कोरोना का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपस्थित रहे।

और नया पुराने