Breaking News

कर्नाटक की घटना पूर्ण रूप से संविधान विरोधी- नेहाल मेहदी

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: जहां सरकार एक तरफ बेटी बचाव बेटी पढ़ाव का नारा दे रही हैं वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक के उडूपी में हिजाब पहन कर स्कूल कॉलेज में प्रवेश वर्जित किया जा कहा है और अपमानित किया जा रहा है इसके विरोध में आज नगर पंचायत जीयनपुर के समाजसेवी नेहाल मेहदी अध्यक्ष नेशनल मॉइनारिटी सोशल फेरडेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित होकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए माननीय उप जिलाधिकारी सगड़ी के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा जिसमें माँग किया गया कि कर्नाटक में हो रहे हिजाब विरोधी प्रकरण पर सरकार संज्ञान ले और इस पर तत्काल अंकुश लगाया जाए ताकि यह घटना भारत में अन्य कहीं पर भी दोहराई न जाए क्योंकि हिजाब इस्लाम धर्म में महिलाओं के लिए एक अनिवार्य प्रथा है जिसका सम्मान संविधान में भी किया गया है और भारत के संविधान में सभी धर्म के लोगों को अपनी आस्था के अनुसार पहनावा और पूजापाठ की स्वतंत्रता दी गई है।

समाजसेवी नेहाल मेहदी ने कहा की कर्नाटक की घटना पूर्ण रूप से संविधान विरोधी घटना है जहाँ पर एक भीड़ द्वारा धार्मिक नारा लगाते हुए एक हिजाब पहनी हुई लड़की पर आक्रमण किया जाता है ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके विरोध में जीयनपुर के मुस्लिम समाज ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन दिया। इस मौके पर मदर टेरेसा फांउंडेशन डिस्ट्रिक सेक्रेटरी शहजादे खान, जनरल सेक्रेटेरी नजरे आलम खान, शाह आलम मास्टर, बसपा नेता रमेश कुमार, हाशिम खान, इरशाद खान, मंसूर अहमद, जावेद अहमद, तौहिद अहमद आदि लोग समाजसेव नेहाल नेहदी के नेतृत्व में उपस्थित रहे ।

और नया पुराने